फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   hotelier, murder, accused, Uk, baldev, singh, arrest,

यूके में बलदेव सिंह गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 04 Jun 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
होटेलियर रणजीत सिंह पोवार की हत्या का आरोपी बलदेव सिंह के यूके में
विज्ञापन
गिरफ्तार होने की सूचना है। यूके से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को बलदेव सिंह को वोल्हेंपटन पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि जालंधर की पुलिस इसकी अधिकारिक पुष्टि करने से कतरा रही है।




इस मामले को लेकर यूके में पंजाबी समुदाय में काफी रोष है।
वहीं रणजीत सिंह का अंतिम संस्कार करने के लिए उनके भाई अमरीक सिंह पोवार शनिवार तक इंडिया पहुंच जाएंगे। शनिवार को ही रणजीत का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस डीएनए टेस्ट करवाने में भी कामयाब हो जाएगी।



यूके का पंजाबी समुदाय इस मामले से काफी चिंतित हैं। रणजीत वहां का काफी जाना माना और धनवान आदमी था। रणजीत ने पंजाबी लोगों को बसाने में काफी मदद की थी, जिस कारण लोग उसको काफी पसंद करते थे। पंजाबी समुदाय में रोष को देखकर यूके की पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बलदेव को अपनी हिरासत में लिया है। डीएसपी कंट्रोल रूम जसबीर सिंह राय के मुताबिक अमरीक सिंह पोवार का आना फाइनल हो गया है, उसके पास वैलिड वीजा है। ऐसी उम्मीद है कि वह शनिवार तक पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed