फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   High speed car hit mother daughter in Jalandhar

जालंधर: हुड़दंगबाजों ने मां-बेटी पर चढ़ाई तेज रफ्तार कार, बच्ची गंभीर, दोनों टांगे टूटी

Wed, 09 Nov 2022 06:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Nov 2022 06:29 PM IST
सार

बच्ची की दोनों टांगे टूटी गई। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन 3 आरोपी फरार हो गए। दोनों मां-बेटी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन
High speed car hit mother daughter in Jalandhar
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ युवकों की हुड़दंगबाजी एक 8 साल की मासूम को मंहगी पड़ गई। इन हुड़दंगबाजों ने अपनी तेज रफ्तार कार मां व बेटी पर चढ़ा दी, जिसके बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने दोनों मां-बेटी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया लेकिन बेटी की हालत नाजुक होने के कारण उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि कार चलाने वाले युवक नशे में थे व कार में तेज आवाज में गाने भी लगा रखे थे। इस दौरान जब मां व बेटी स्टेशन के बाहर किसी का इंतजार कर रही थीं तो कार सवार कहीं जाने लगे तो आनन-फानन में उन्होंने मां-बेटी पर कार चढ़ा दी। हादसे के बाद लोग इकट्ठा हुए व जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


इसके बाद जीआरपी ने कार सवार एक युवक को तो पकड़ लिया लेकिन बाकी तीनों युवक कार को वहीं पर छोड़कर फरार हो गए। मामला बुधवार सुबह 5 बजे के करीब का बताया जा रहा है। इस हादसे में छोटी बच्ची की टांगे टूट गई हैं व उसके सिर पर भी चोट लगी है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची अभी बयान देने के काबिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची व पुलिस ने बलेनो कार नंबर डीएल-2 सीबीडी - 6313 को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस हादसे के बाद फरार युवकों को ढूंढने के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है व उससे उनके साथियों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed