{"_id":"57653ce14f1c1b824311b717","slug":"gang-rape-crime-beat-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में पानी दे रही महिला को उठाकर किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतों में पानी दे रही महिला को उठाकर किया दुराचार
ब्यूरो,अमर उजाला/फिरोजपुर
Updated Sat, 18 Jun 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां के एक गांव में अपने खेतों में धान की फसल की सिंचाई कर रही एक महिला को दो व्यक्ति जबरदस्ती उठा कर खेत में ले गए और वहां उसके साथ दुराचार किया।
किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। अपने जेठ के बेटे के साथ पुलिस थाने शिकायत करने जा रही थी कि आरोपियों ने दोनों को रास्ते में घेरकर पिटाई की। उधर, थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वो अपने खेतों में धान की फसल की सिंचाई कर रही थी कि आरोपी बलकार सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह तथा गुलजार सिंह उसके पास आए और जबरदस्ती उसे उठाकर खेतों में ले गए। वहां पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। पीड़िता आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत देने के लिए अपने जेठ के बेटे को साथ लेकर थाने देने चली गई।
पीड़िता जब थाने जा रही थी तो आरोपियों ने उसे रास्ते में घेर लिया और दोनों की पिटाई की। उधर, थाना सदर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर बलकार सिंह व गुलजार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।