फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   fraud, cheat case, abroad send, police case, two different matters, moga, jalandhar, punjab

विदेश भेजने के नाम पर ठगी के आरोप में मामला दर्ज

Tue, 26 Jul 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Tue, 26 Jul 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
fraud, cheat case, abroad send, police case, two different matters, moga, jalandhar, punjab
ठगी - फोटो : demo
थाना धर्मकोट पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में दो महिलाओं के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख की ठगी और एक मामले में एक महिला समेत दो के खिलाफ 1.85 लाख की ठगी के आरोप में केस दर्ज किया है। थाना सिटी साउथ पुलिस ने एक महिला समेत तीन के खिलाफ 6.50 लाख की ठगी के आरोप में केस दर्ज किया है। जिला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह पन्नू ने तीनों ठगी के मामलों की जांच जिला आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी है।
विज्ञापन


जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज इंस्पेक्टर सूरजपाल सिंह ने बताया कि सोहन सिंह की शिकायत पर थाना धर्मकोट में मनजीत कौर और जलजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिलाओं ने पीड़ित के बेटे कुलदीप सिंह और लड़की दविंदर कौर को विदेश वर्क परमिट पर भेजने के लिए 5 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन


वहीं आरोपियों ने दोनों बहन-भाइयों को अपनी बेटी जलजीत कौर के पास टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेज दिया। टूरिस्ट वीजा होने की वजह से उन्हेें वापस आना पड़ा। आरोपी महिलाओं ने वर्क परमिट की जगह पर टूरिस्ट वीजा लगवाकर पांच लाख रुपये की ठगी मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि थाना धर्मकोट पुलिस ने एक अन्य मामले में सरताज सिंह की शिकायत पर गुरजिंदर सिंह उर्फ मनजिंदर सिंह उसकी मां हरभजन कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी मां बेटे ने शिकायतकर्ता के साले गुरबचन सिंह को अमेरिका भेजने के लिए 14 लाख में सौदा किया। उन्होंने 1.85 लाख रुपये नगद ले लिए थे, लेकिन आरोपियों ने उसके साले को न तो अमेरिका भेजा और न ही पैसे वापस किए।

थाना सिटी साउथ पुलिस ने शाम लाल की शिकायत पर हरमीत सिंह उर्फ विक्की, उसकी पत्नी रणजीत कौर और बिल्ला दविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसने आरोपियों को 7 लाख विदेशी करेंसी बदलने के लिए दी थी।


आरोपियों ने ठगी मारने के लिए झूठी कहानी बनाई कि 29 सितंबर 2015 को कुछ लोग बिना नंबर वाली स्विफ्ट कार पर सवार हो कर उनसे पिस्तौल की नोक पर पैसे और मोबाइल छीनकर ले गए हैं। इसके बाद आरोपियों ने 50 हजार रुपये उसे वापस कर दिए। बाकी पैसे देने से इंकार कर दिया। आरोपियों ने साजिश के तहत साढे़ छह लाख की ठगी मारी है, जिस पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed