फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Former Akali councillor son kidnapped and ransom demanded in Jalandhar

Jalandhar: पूर्व अकाली पार्षद के बेटे का अपहरण कर मांगी फिरौती, कचहरी में तैनात होमगार्ड जवान पर केस दर्ज

Mon, 24 Jun 2024 05:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Jun 2024 05:15 PM IST
सार

नकोदर के श्रीगुरु तेग बहादुर नगर के रहने वाले भगवान सिंह परूथी ने पुलिस को दर्ज शिकायत में कहा था कि उसके बेटे का अपहरण कर उससे फिरौती मांगी गई है। जब उसने फिरौती देने की बात कही तो आरोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन
Former Akali councillor son kidnapped and ransom demanded in Jalandhar
युवक का अपहरण का मांगी फिरौती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर के नकोदर में अकाली दल के पूर्व पार्षद के बेटे का अपहरण कर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। नकोदर कचहरी में तैनात पंजाब होमगार्ड के जवान व उसके तीन साथियों ने इस अपराध को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


अपहरण करने वालों ने पूर्व पार्षद के बेटे को छोड़ने के बदले में फिरौती मांगी। पुलिस ने जालंधर के रहने वाले होम गार्ड के जवान रोहित गिल, उसके साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व जैकब्स के खिलाफ धारा 386, 342, 506, 511 और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नकोदर के श्रीगुरु तेग बहादुर नगर के रहने वाले भगवान सिंह परूथी ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा है कि वह नकोदर से अकाली दल के पूर्व पार्षद हैं। बीते शनिवार को उनका बेटा नवजोत सिंह परूथी उर्फ मनी सुबह करीब 10.30 बजे बाबा मुरादशाह रोड पर किसी काम से जाने का कह कर घर से निकला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 11.10 बजे उनके बेटे के मोबाइल से व्हाट्सएप कॉल आया। फोन पर किसी अनजान व्यक्ति ने कहा कि हमने आपके बेटे को नशा करते हुए पकड़ा है। आरोपी ने उनसे 50 हजार रुपये की मांग की। वह डर गए और अपने बेटे जसप्रीत सिंह के साथ पैसे लेकर निकलने ही लगे थे कि इतने में दोबारा फोन आया कि आप वहीं रुकिए, मैं अपने दोस्तों को पैसे लेने के लिए भेजता हूं। इसके कुछ देर बाद बिना नंबर प्लेट की डिस्कवर मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। फिर उनके बेटे के मोबाइल फोन से व्हाट्सएप कॉल आया कि मेरे दोस्त तुम्हारे पास पहुंच गए हैं, इन्हें पैसे दे दो। जब हमने उस युवक को पैसे गाड़ी में आकर ले जाने के लिए कहा तो जालंधर रोड की ओर फरार हो गए।


इसके बाद शाम करीब 7 बजे उनके बेटे का फोन आया कि अपहरणकर्ता उसे गांव आलोवाल के गेट पर छोड़ गए। फोन आने के बाद वह वहां पर गए व अपने बेटे को घर ले आए। पुलिस ने अकाली दल के पूर्व पार्षद परूथी के बेटे के बश्न पर रोहित गिल, उसका साथी गुरप्रीत गोपी व जैकब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed