{"_id":"6978cacc198575414a0d02a9","slug":"forest-department-guard-and-daily-wage-worker-arrested-for-accepting-bribe-of-20-000-rupees-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: वन विभाग के गार्ड और दिहाड़ीदार 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, गरीब मजदूर से ले रहे थे घूस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: वन विभाग के गार्ड और दिहाड़ीदार 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, गरीब मजदूर से ले रहे थे घूस
Tue, 27 Jan 2026 07:55 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 27 Jan 2026 07:55 PM IST
सार
गरीब मजदूर से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए वन विभाग के गार्ड और दिहाड़ीदार को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वन रेंज कार्यालय नकोदर, जिला जालंधर में तैनात थे।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम की हिरासत में दोनों आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने वन विभाग के गार्ड कुलदीप सिंह और दिहाड़ीदार दर्शन सिंह मेठ को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वन रेंज कार्यालय नकोदर, जिला जालंधर में तैनात थे।
विज्ञापन
यह कार्रवाई गांव संघोवाल, सब-तहसील महितपुर, जिला जालंधर के एक निवासी की शिकायत के आधार पर की गई। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार शिकायतकर्ता मजदूरी करता है और घरेलू गैस सिलिंडर खत्म होने पर घरेलू उपयोग के लिए महितपुर–जगरांव रोड के किनारे पड़े पेड़ों से लकड़ी के छोटे टुकड़े एकत्र कर रहा था। इसी दौरान वन विभाग के गार्ड और दिहाड़ीदार ने उसे धमकाते हुए सरकारी लकड़ी चोरी का मामला दर्ज करने और उसकी मोटरसाइकिल जब्त करने की बात कही। इसके बाद शिकायतकर्ता ने दर्शन सिंह मेठ से संपर्क किया, जिसने बताया कि गार्ड कुलदीप सिंह मोटरसाइकिल छोड़ने के बदले 20,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांग से जुड़ी बातचीत रिकॉर्ड कर ली।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन