फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   farmer died, fight, village pakka, fight for water, people fight, faridkot crime, jalandhar, punjab

फरीदकोट के गांव पक्का में धक्कामुक्की में किसान की मौत

Thu, 02 Jun 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Thu, 02 Jun 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
farmer died, fight, village pakka, fight for water, people fight, faridkot crime, jalandhar, punjab
किसान की मौत - फोटो : demo
गांव पक्का में धान की पनीरी को पानी लगाने के लिए हुई बहस और धक्कामुक्की के दौरान हृदय गति रुकने से एक किसान की मौत हो गई। थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने मृतक किसान परमजीत सिंह की पत्नी महिंदर कौर के बयान पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में महिंदर कौर ने बताया कि परमजीत सिंह व जगजीत सिंह घर से बाइक पर सवार होकर धान की पनीरी को पानी लगाने लए थे। वहां पर पानी को लेकर गांव के ही गुरमेल सिंह, उसके बेटे जरनैल सिंह और लवप्रीत सिंह व उसके भाई अर्शदीप सिंह के साथ उनकी बहस होने लगी ।
विज्ञापन


उन्होंने उनके पति परमजीत सिंह के साथ मारपीट भी की। इस दौरान उनके पति जमीन पर गिर गए और उनकी हालत बिगड़ गई। बयान के अनुसार परमजीत सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गई। महिंदर कौर का आरोप है कि गुरमेल सिंह के उनके पति के साथ बहस और धक्कामुक्की करने की वजह से ही उनके पति की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। जांच अधिकारी एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed