{"_id":"2ed083c755825893ef792b6cd964ed5d","slug":"email-hack-nri-couple-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई मेल हैक करने पर एनआरआई दंपति समेत पांच पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ई मेल हैक करने पर एनआरआई दंपति समेत पांच पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
Updated Fri, 22 May 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विवाहिता ने सुसरालियों पर उसकी पर्सनल ईमेल हैक करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
थाना सिटी पुलिस ने एनआरआई ननद, उसके पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों
पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता शिखा कश्यप पुत्री अनमोल कुमार निवासी परमजीत कालोनी, सिविल अस्पताल कपूरथला ने डीजीपी पंजाब को भेजी लिखित शिकायत में बताया कि उसने अपने पति कुनाल व ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। उसका पति इस मामले में पुलिस की हिरासत में है।
पांच जनवरी 2015 को उसकी पर्सनल ई-मेल आईडी हैक करके उसका डाटा चुराने की कोशिश हुई। आईडी हैक होने संबंधी जब उसे गूगल सर्वर से नोटिस आया तो उसने पड़ताल करने पाया कि उसकी आईडी कंपाला युगांडा से हैक हुई। उसने आरोप लगाया कि उसकी ननद नेहा अरोड़ा व उसका पति मोहित अरोड़ा कंपाला युगांडा रहते हैं। नेहा का पति मोहित आईटी प्रोफेशनल है और उसने ही उसकी ईमेल आईडी से उसकी निजी व सामाजिक जीवन से जुड़ा डाटा चुराने की कोशिश की है ताकि उसे बदनाम कर सकें। डीजीपी आफिस के निर्देश पर डीएसपी-डी हरप्रीत सिंह बेनीपाल ने जांच की।
उन्होंने अपनी जांच में शिकायतकर्ता शिखा के पति कुनाल जेहलम, ससुर सुभाष जेहलम पुत्र राम प्रसाद, सास निर्मल जेहलम निवासी 537, सेक्टर 13, अर्बन अस्टेट, कुरुक्षेत्र, ननद नेहा अरोड़ा व उसके पति मोहित अरोड़ा निवासी कंपाला युगांडा पर लगे आरोप सही पाए। इस पर थाना सिटी कपूरथला में पांचों के खिलाफ साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।