फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   drugs, Slum area, 15 lakhs, drugs recovered, Narcotics and drug sales staff, moga, jalandhar

शहर के स्लम क्षेत्र से 15 लाख की नशीली दवाएं बरामद

Sun, 17 Jul 2016 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sun, 17 Jul 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
drugs, Slum area, 15 lakhs, drugs recovered,  Narcotics and drug sales staff, moga, jalandhar
नशीली दवाएं - फोटो : Demo Pic.
नारकोटिक्स एंड ड्रग सेल स्टाफ ने डीएसपी (आई) के नेतृत्व में शहर के स्लम क्षेत्र में मकान बनाकर स्टोर की लगभग 15 लाख की नशीली दवाएं बरामद की हैं। थाना सिटी में एक थोक मेडिकल स्टोर मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


डीएसपी (आई) सतपाल सिंह गिल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि स्थानीय फौजी मार्केट में सेठी मेडिकल स्टोर नाम पर थोक दवाओं का कारोबार करता राम नाथ सेठी काफी अरसे से मोगा के अलावा फिरोजपुर, पट्टी, तरनतारन में नशीली दवाएं सप्लाई करने का काम कर रहा है। उसके खिलाफ पहले भी नशीली दवाओं के तकरीबन 3 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


इस थोक विक्रेता ने पहाड़ा सिंह चौक के पास महावीर नगर में एक मकान बना कर उसमें बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं स्टोर की हुई हैं। गिल ने बताया कि नारकोटिक्स एंड ड्रग सेल स्टाफ ने मकान पर छापामार कर वहां से 39,9450 नशीली गोलियां, 13200 नशीले कैप्सूल, 1775 नशीले इंजेक्शन और 320 शीशियों बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कथित आरोपी काबू नहीं हो सका, उसके खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि यह नशीली दवाओं के नमूने जांच के लिए सरकारी लेबोरेटरी को भेजे जाएंगे। दवाएं अदालत में पेश कर कानून के मुताबिक अगली कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed