{"_id":"618aac780ebc785628706a4d","slug":"drug-smuggler-arrested-with-55-kg-opium-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए को मिली सफलता: यूपी नंबर की गाड़ी से 55 किलो अफीम बरामद, नशा तस्कर युद्धवीर सिंह को भी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीआईए को मिली सफलता: यूपी नंबर की गाड़ी से 55 किलो अफीम बरामद, नशा तस्कर युद्धवीर सिंह को भी दबोचा
Wed, 10 Nov 2021 12:02 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:02 AM IST
सार
पंजाब के जालंधर में सीआईए स्टाफ को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर युद्धवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 55 किलो अफीम यूपी नंबर की कार से बरामद हुई है।
विज्ञापन
55 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार नशा तस्कर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीआईए स्टाफ देहात की टीम ने एक उत्तर प्रदेश नंबर की कार से 55 किलो अफीम बरामद कर कुख्यात नशा तस्कर युद्धवीर सिंह योद्धा निवासी देवीदासपुर (जंडियाला गुरु) अमृतसर को गिरफ्तार किया है। यह अफीम किन लोगों को कहां-कहां सप्लाई की जानी थी, इसको लेकर टीम बारीकी से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तस्करी के तार विदेश में बैठे नशा तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ नव से जुड़े हैं। डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने बताया कि नशे पर लगाम लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत जालंधर सीआईए स्टाफ देहात की टीम ने करतारपुर-किशनपुरा रोड पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक अर्बन क्रूजर कार में सवार होकर आते युवक को जब रोककर तलाशी ली गई तो कार से 55 किलो अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन
मौका पाकर युद्धवीर का एक साथ ही पलविंदर सिंह उर्फ सन्नी निवासी अमृतसर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, उसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन
जालंधर देहात के एसएसपी सतिंदर सिंह व एसपी स्पेशल ब्रांच मनप्रीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह सामने आया है कि नशे की यह खेप युद्धवीर को कुख्यात तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ अन्ना निवासी वजीर भुल्लर व्यास से मिली थी। नशे के इस रैकेट को विदेश में बैठा नवप्रीत सिंह उर्फ नव चला रहा था। एसपी ढिल्लो ने बताया कि नवप्रीत पर फिल्लौर में हुए में चिंटू हत्याकांड के साथ-साथ दिल्ली से बरामद की गई 300 किलो हेरोइन मामले में भी केस दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।