{"_id":"5798ac2f4f1c1b0f4621e0eb","slug":"court-drug-trafficker-accused-trafficker-ten-years-of-prison-muktsar-crime-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्कर को दस साल कैद, एक लाख का जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा तस्कर को दस साल कैद, एक लाख का जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Wed, 27 Jul 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo
अतिरिक्त जिला व सेशन जज डीपी सिंगला की अदालत ने मंगलवार शाम को नशा तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को दस साल की कैद और एक लाख जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
थाना सदर पुलिस की ओर से 12 जून 2014 को दर्ज मामले के अनुसार पुलिस ने गश्त के दौरान गांव मड़मलू के पास सेमनाले पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा, जिसके हाथ में एक लिफाफा पकड़ा हुआ था। पुलिस ने जब उसके हाथ में पकड़े लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 500 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान कुक्कू निवासी आदर्श नगर मुक्तसर के तौर पर हुई थी। उसके खिलाफ थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर दिया। इस मामले पर सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला व सेशन जज डीपी सिंगला ने आरोपी को दस साल की कैद और एक लाख जुर्माना अदा करने का आदेश सुनाया है।