फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP, leaders, support, culprit

आरोपी की पैरवी में उतरे भाजपा नेता

Fri, 12 Jun 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 12 Jun 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का केस दर्ज होने
विज्ञापन
की घटना के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला के गुट के नेता खुल्लर की मदद के लिए मैदान में उतर आए हैं। शुक्रवार को भाजपा के मानवाधिकार सेल के कोकनवीनर कमल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा नेता पुलिस कमिश्नर से यूरिंदर सिंह हेयर से मिले और कहा कि मामला रंजिशन दर्ज करवाया गया है। बिजली चोरी की छापेमारी 15 दिन पहले पॉवरकॉम ने की थी। इसमें भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का क्या कसूर है। कमिश्नर हेयर ने भाजपा नेताओं को आश्वासन दिया है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी।


कमल शर्मा के साथ भाजपा के मानवाधिकार सेल के ही कोकनवीनर राजेश बिट्टू, आशू घई ने कमिश्नर के आगे तर्क रखा कि खुदकुशी करने वाला निशान सिंह किसी अन्य कारण से परेशान था। बिजली विभाग ने छापेमारी 15 दिन पहले की थी और उसने इतने दिनों बाद सुसाइड किया है। इसलिए इसकी जांच बारीकी से की जाए और इसमें पॉवरकाम के मुलाजिमों व अधिकारियों के बारे में भी जांच की जाए।


 कमल शर्मा ने साफ कहा कि यह एक राजनीतिक रंजिश है, इसलिए केस में प्रदीप खुल्लर को फंसाया गया है। कमल शर्मा ने कहा कि कहा यह जा रहा है कि खुल्लर निशान सिंह से दुकान व मकान खाली करवाना चाहता था, इसलिए तंग परेशान किया जा रहा था जबकि हकीकत यह है कि निशान सिंह का मकान व दुकान मालिक कोई और ही है।


उधर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष सूद एडवोकेट ने बताया प्रदीप खुल्लर को व्यापार सेल के जिला को कनवीनर पद से हटा दिया है। साथ ही खुल्लर को कारण बताओ नोटिस भेजा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वीरवार को शास्त्री नगर में निशान सिंह नामक दुकानदार ने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने निशान सिंह की पत्नी सीमा ने बयान पर भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed