{"_id":"63a6eae74c6c83518e53ad46","slug":"bjp-leader-receives-threat-on-whatsapp-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: भाजपा नेता को व्हाटसएप पर मिली धमकी- पार्टी छोड़ कांग्रेस ज्वाइन नहीं की तो परिवार को मार डालेंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: भाजपा नेता को व्हाटसएप पर मिली धमकी- पार्टी छोड़ कांग्रेस ज्वाइन नहीं की तो परिवार को मार डालेंगे
Sat, 24 Dec 2022 05:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 24 Dec 2022 05:34 PM IST
सार
शिकायतकर्ता सन्नी शर्मा ने बताया कि उनका परिवार आरएसएस से जुड़ा हुआ है। उनको व्हाटसएप पर लश्कर-ए-खालसा का दावा करने वाले ने मैसेज में ये कहा।
विज्ञापन
Threat
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में भाजपा कल्चरल सेल के सह संयोजक सन्नी शर्मा को व्हाटसएप पर विदेशी नंबर से धमकी मिली है। सन्नी शर्मा ने कॉल डिटेल समेत सारी रिकार्डिंग और मैसेज के साथ पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज करवाई है, जिसकी जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता सन्नी शर्मा ने बताया कि उनका परिवार आरएसएस से जुड़ा हुआ है। उनको व्हाटसएप पर लश्कर-ए-खालसा का दावा करने वाले ने मैसेज में कहा कि वह अपनी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ले। यदि ऐसा नहीं किया तो उसके परिवार को मार डालेंगे।
विज्ञापन
मैसेज करने वाला अंत में अपने आप को लश्कर-ए-खालसा का प्रवक्ता बता रहा है, पहले तो उन्होंने इसे मजाक समझा, लेकिन उनके मोबाइल पर दोबारा गलत संदेश व कॉल आई, जिसका जवाब उन्होंने नहीं दिया। उसको खालिस्तान का प्रचार करने को बोला गया और उसकी एक वीडियो भी भेजी गई है।
विज्ञापन