फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   arrest, female arrested, delhi international airport, fake passport holder, moga, jalandhar

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट धारक महिला काबू

Mon, 29 Aug 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Mon, 29 Aug 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
arrest, female arrested, delhi international airport, fake passport holder, moga, jalandhar
काबू - फोटो : demo
थाना सिटी में आठ वर्ष पहले 13 जुलाई 2008 को पुलिस कर्मी की शिकायत पर दर्ज  पासपोर्ट घोटाले में दल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट धारक महिला को इमिग्रेशन अधिकारियों ने काबू कर मोगा पुलिस के हवाले किया है। यह महिला जाली दस्तावेजों के साथ फर्जी नाम पर पासपोर्ट बनाकर 8 वर्ष पहले अमेरिका चली गई थी। अब वहां से नागरिकता हासिल कर अमेरिका पासपोर्ट पर भारत लौट रही थी।
विज्ञापन


घोटाले की जांच कर रही विशेष जांच टीम जिला पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी महिला को स्थानीय क्षेत्र मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। अदालत ने महिला और अन्य से पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला का असली नाम परमजीत कौर पुत्री बलवंत सिंह गांव नागनवा थाना मजीठा जिला अमृतसर है।
विज्ञापन


उसने साल 2007 में रणजीत कौर टुरना पत्नी पलविंदर सिंह टुरना निवासी गांव दुनेके नाम पर एजेंटों के जरिए जाली दस्तावेज तैयार कर पासपोर्ट हासिल किया था। वह 2008 में इस जाली दस्तावेजों पर बने पासपोर्ट पर अमेरिका चली गई और वहां शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने जाली दस्तावेजों पर बने पासपोर्ट पर अमेरिका की नागरिकता भी हासिल कर ली और वह अमेरिका से जारी पासपोर्ट पर भारत लौट रही थी। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट धारक महिला को इमिग्रेशन अधिकारियों ने काबू कर मोगा पुलिस के हवाले कर दिया।

विशेष जांच टीम के मुताबिक जाली दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनाकर विदेशों में गए तकरीबन 58 महिलाओं समेत 325 एनआरआई गिरफ्तारी के डर से अपने वतन आने के लिए तरस रहे हैं लेकिन पुलिस की ओर से इन फर्जी पासपोर्ट धारकों की गिरफ्तारी के लिए देश की सभी पासपोर्टों को एलओसी जारी की हुई है।

विशेष जांच टीम ने मोगा से संबंधित 2002 से 2008 तक 795 पासपोर्ट फाइलों की जांच के दौरान करीब 395 जाली दस्तावेजों के आधार पर बने पासपोर्टों की पुष्टि की थी। इस घोटाले में चंडीगढ़ की 14 प्रमुख ट्रेवल एजेंसियों के संचालक, 6 ट्रेवल एजेंट समेत 92 आरोपी अदालती कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।

इनमें से तकरीबन एक दर्जन आरोपियों को पुलिस ने बेगुनाह करार देकर केस से निकाल दिया है। एक दर्जन आरोपी अदालत में गैर हाजिर होने के कारण उन्हें भगोड़ा करार देने की कार्रवाई अदालत में चल रही है। इस केस में नामजद 3 तत्कालीन हवलदारों रणजीत सिंह, गुरदयाल सिंह और जसविंदर सिंह को विभाग ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।


घोटाले में जालंधर, गुरदासपुर, होशियारपुर, मोगा, लुधियाना, फरीदकोट के रहते लोगों ने पुलिस और ट्रैवल एजेंसियों की मिलीभगत से जाली दस्तावेजों जन्म सर्टिफिकेट, राशन कार्ड तैयार कर मोगा की गांधी रोड, गांव दुनेके, गांव चड़िक, बाघापुराना गलत पते पर पासपोर्ट जारी करवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed