{"_id":"5813569c4f1c1b5e1dbc1837","slug":"accident-road-accident-speedy-vehicle-two-students-injured-one-died-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आईं दो छात्राएं, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आईं दो छात्राएं, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 28 Oct 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पठानकोट चौक पर तेज रफ्तार टिप्पर ने दोआबा कॉलेज की दो छात्राओं को बुरी तरह से कुचल डाला। हादसे में एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती गंभीर घायल हो गई।
मृतका की पहचान रंधावा मसंदा की रहने वाली राजविंदर कौर के रूप में हुई है। वहीं घायल युवती का नाम प्रिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
दोआबा कॉलेज की एमए पार्ट वन कक्षा की छात्राएं राजविंदर कौर और प्रिया शुक्रवार को एक्टिवा पर कॉलेज से घर के लिए निकली थी। पठानकोट चौक में प्रिया ने राजविंदर को बस में बैठाना था। इस दौरान तेज रफ्तार टिप्पर ने एक्टिवा पर जा रही दोनों युवतियों को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे दोनों युवतियां बुरी तरह से सड़क पर गिर गई। बेकाबू हुआ टिप्पर राजविंदर कौर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की मदद से घायल युवती प्रिया को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना आठ के प्रभारी विमल कांत ने कहा कि राजविंदर कौर अपने नानके घर रंधावा मसंदा में रहती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर टिप्पर के ड्राइवर नीरज कुमार निवासी पठानकोट को गिरफ्तार कर लिया है।