{"_id":"5847f4da4f1c1bf9594493d9","slug":"accident-road-accident-one-died-two-people-injured-police-case-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 07 Dec 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्कशॉप चौक के पास तेज रफ्तार टैंकर की छोटा हाथी के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृृतक की पहचान गांव नंगल करार खां के रहने वाले सोहन लाल के तौर पर हुई है, जो सब्जी की फेरी लगाने का काम करता था।
अस्पताल में इजार करवा रहे छोटा हाथी के ड्राइवर रणजीत सिंह निवासी सूफी पिंड ने कहा कि वह और उसके साथ कुछ लोग छोटा हाथी में सवार होकर सुबह साढ़े पांच बजे वर्कशॅाप चौक से मकसूदां जा रहे थे। इस दौरान अचानक कपूरथला चौक की ओर से तेज रफ्तार आ रहे टैंकर ने छोटा हाथी को टक्कर मार दी। टैंकर इतना तेज था कि छोटा हाथी को घसीटते हुए दूसरी ओर ले गया। इससे ड्राइवर सीट के साथ में बैठे सोहन लाल की मौके पर ही मौत हो गई।
नंगल करार खां के रहने वाले सोहन लाल सब्जी की रेहड़ी लगाने का काम करता था। छोटे हाथी में सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हादसे के बाद ही टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। थाना नंबर दो की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी टैंकर ड्राइवर को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी।