{"_id":"58bd66694f1c1b7243dc3f71","slug":"accident-five-injured-in-bus-and-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवंडी भाई में हादसा, बस-कार की भिड़ंत में बच्चे समेत पांच हुए जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तलवंडी भाई में हादसा, बस-कार की भिड़ंत में बच्चे समेत पांच हुए जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, तलवंडी भाई (फिरोजपुर)
Updated Mon, 06 Mar 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
गांव कोटकरोड़ कलां के पास ट्रक को ओवर टेक करते हुए एक इंडिका कार सामने से आ रही पीआरटीसी की बस से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक बच्चा, दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
जख्मियों की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें फरीदकोट के मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक पीआरटीसी की बस फरीदकोट से जालंधर की तरफ जा रही थी जबकि इंडिका कार तलवंडी भाई से फरीदकोट की तरफ जा रही थी। कार आगे जा रहे ट्रक को ओवर टेक करने लगी कि सामने बस से टकरा गई।
इस हादसे में कार में सवार पांचों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने कार की छत व दरवाजे तोड़ कर जख्मियों को उसमें से निकाला। जख्मियों की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें फरीदकोट के मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया। जख्मियों की पहचान नहीं हो सकी।