फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A Bride Died in Suspicious circumstances at Jalandhar of Punjab

जालंधर में दर्दनाक वाकया: शाम को हुई दुल्हन की विदाई, अगले दिन दोपहर में अर्थी पर लौटी

Tue, 27 Apr 2021 08:48 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Apr 2021 08:48 AM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि लड़के वालों ने ही उनकी बेटी की हत्या की है। परिजनों के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
 

विज्ञापन
A Bride Died in Suspicious circumstances at Jalandhar of Punjab
शादी के चंद घंटों बाद ही दुल्हन परमपाल कौर की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जालंधर में एक दर्दनाक वाकया सामने आया है। जालंधर के इस्लामगंज की परमपाल कौर की डोली अभी ससुराल पहुंची ही थी कि चंद घंटों बाद उसका शव मायके पहुंच गया। परिजनों का आरोप है कि लड़के वालों ने ही उनकी बेटी की हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


जालंधर के इस्लामगंज की रहने वाली परमपाल कौर (20) के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी दादी के पास इस्लामगंज में रहती है। रविवार को उसकी शादी करतारपुर के विश्वकर्मा मार्केट के रहने वाले सुप्रीत सिंह से हुई थी। रविवार शाम सात बजे डोली विदा की गई थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को लड़के वालों ने फोन कर कहा कि परमपाल कौर सीधी है, इसलिए वे उसे अपने यहां नहीं रखेंगे। उन्होंने लड़की को ले जाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों पक्षों ने पंचायत बुलाई। अभी वहां इस बारे में फैसला होना बाकी था कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे परमपाल की तबीयत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को करतारपुर लाया गया। 

इसके बाद  लड़की के परिजन पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिस शव को सिविल अस्पताल जालंधर ले आई। एसपी डी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस ने दूल्हे सुप्रीत सिंह, उसके पिता जरनैल सिंह, मां जसविंदर कौर, बहन नवजोत कौर व बिचौले जसविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सुखपाल सिंह का कहना है कि लड़की को शादी के चंद घंटों बाद ही प्रताड़ित किया गया, मामले की जांच तेजी से जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed