फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   डेढ क्विंटल भुक्की सहित बाप धरा, बेटा फरार

डेढ क्विंटल भुक्की सहित बाप धरा, बेटा फरार

Tue, 22 Jan 2019 09:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 22 Jan 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
डेढ क्विंटल भुक्की सहित बाप धरा, बेटा फरार
डेढ़ क्विंटल भुक्की सहित बाप काबू, बेटा फरार
विज्ञापन

मोगा। एंटी नारकोटिक्स एंड ड्रग सेल पुलिस ने एक व्यक्ति को डेढ क्विंटल भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर का बेटा फरार हो गया। थाना धर्मकोट में आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस किया गया है।एएसआई सुखविंदर सिंह के अनुसार सोमवार की शाम करीब सवा सात बजे उन्होंने मुखबिर की सूचना पर गांव बड्डूवाल में पुल के पास पाल सिंह वासी गांव बड्डूवाल को डेढ क्विंटल भुक्की के साथ गिरफ्तार कर लिया। पाल सिंह का बेटा मनजिंदर सिंह मनी फरार होने में सफल हो गया। केस दर्ज करने के बाद मंगलवार को आरोपी पाल सिंह को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस रिकार्ड से पता चला है कि आरोपी मनजिंदर सिंह मनी के खिलाफ भुक्की तस्करी के आरोप में थाना मेहना में पहले भी केस दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed