{"_id":"5a92eb434f1c1b641f8b7b1b","slug":"91519577923-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली निकालने पर अज्ञात व्यक्ति को दातर से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाली निकालने पर अज्ञात व्यक्ति को दातर से काट डाला
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाली देने पर की हत्या
नशे की हालत में आरोपी ने दिया घटना को अंजाम, गिरफ्तार
थाना तलवंडी चौधरियां में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
गांव सैदपुर में शनिवार की देर रात नशे की हालत में एक व्यक्ति ने गाली देने पर व्यक्ति को दातर से काट डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी को दातर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। शव को 72 घंटों के लिए सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। थाना तलवंडी चौधरियों के एसएचओ जरनैल सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह गांव सैदपुर के सरपंच प्यारा सिंह ने उन्हें फोन करके सूचना दी कि गांव के बीचोंबीच हलवाई बलबीर सिंह की दुकान के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर वह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें गांव के एक ही एक मुखबिर ने सूचना दी कि शनिवार देर रात प्यारा सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव सैदपुर देर रात नशे की हालत में दातर लेकर घूम रहा था। जब पुलिस ने प्यारा सिंह (सरपंच नहीं) को काबू कर उससे पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी प्यारा सिंह ने बताया कि देर रात जब वह निजी काम के लिए गांव से बाहर जा रहा था तो रास्ते में आ रहे उक्त मृतक व्यक्ति उससे गाली-गलौज करने लगा। जब उसने ऐसा करने से रोका तो उसे मारने की कोशिश करने लगा। इस पर उसने दातर से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। थाना तलवंडी चौधरियों के एसएचओ जरनैल सिंह ने बताया कि मरने वाला व्यक्ति भी मजदूर है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई। उसकी आयु करीब 48 वर्ष है। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।