फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   छेड़छाड़ से रोका तो तेजधार हथियारों से किया हमला

छेड़छाड़ से रोका तो तेजधार हथियारों से किया हमला

Sun, 23 Jul 2017 08:54 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ से रोका तो तेजधार हथियारों से किया हमला
छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन

लड़की का चाचा गंभीर घायल, सिविल अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
थाना तलवंडी चौधरियां में मेले से लौट रहे एक व्यक्ति ने कुछ युवकों को अपनी भतीजी के साथ छेड़छाड़ करने से रोका तो आरोपियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को कपूरथला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ड्यूटी डॉ. सेठी के अनुसार घायल व्यक्ति के सिर पर चोट काफी गहरी है, जिसके कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बारे में थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस को सूचना दे दी गई है।

अस्पताल में भर्ती घायल ने बताया कि गांव में हो रहे मेले से वह अपनी भतीजी के साथ घर जा रहा था। जब थोड़ी दूर पहुंचा तो दो युवकों ने उसकी भतीजी के साथ छेड़-छाड़ करने की कोशिश की। उसने उन्हें रोका तो उन्होंने अपने 15-20 साथियों को बुला लिया। जिन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। डॉक्टरों की ओर से एमएलआर काट कर थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस को भेज दी गई है, लेकिन तलवंडी चौधरियां के एएसआई सूरत सिंह घायल के बयान लेने नहीं पहुंचे थे। एएसआई सूरत सिंह ने कहा कि घायल के बयान कलमबद्ध करके आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed