फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कार मरम्मत कराने गए युवक को किया अगवा

कार मरम्मत कराने गए युवक को किया अगवा

Thu, 16 May 2019 10:07 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
कार मरम्मत कराने गए युवक को किया अगवा
फिरोजपुर। क्षेत्र के आरएसडी कालेज के सामने कार की मरम्मत करवाने गए एक 20 वर्षीय युवक को दो लोग अगवा कर इनोवा कार में ले गए। पीड़ित मां के बयान पर थाना सिटी पुलिस ने वीरवार को दो अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिंदर कौर पत्नी तरसेम लाल वासी बेदी कालोनी फिरोजपुर शहर ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा विशाल (20) 13 मई को कार की मरम्मत करवाने के लिए आरएसडी कालेज के सामने एक मैकेनिक की दुकान पर गया था। मैकेनिक की दुकान पर विशाल बैठा था कि उसी समय वहां पर इनोवा कार में दो लोग पहुंचे और विशाल को जबरदस्ती कार में बैठाकर कहीं ले गए। कई जगहों पर विशाल की तलाश की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। थाना सिटी पुलिस ने विशाल की मां बिंदर कौर के बयान पर दो अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई सुखचैन सिंह का कहना है कि आरएसडी कॉलेज के आसपास की दुकानदारों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed