{"_id":"5c8d1906bdec22143c034948","slug":"81552750854-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराएदारों से आहत टैंपो चालक ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराएदारों से आहत टैंपो चालक ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन
टेंपो चालक ने जान दी, पिता व दो बेटे नामजद
मोगा। थाना अजीतवाल के गांव कोकरी कलां निवासी 35 वर्षीय एक टैंपो चालक ने अपने घर में ही फंदा लगा लिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर पिता और दो बेटों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
एएसआई सुलक्खण सिंह के अनुसार नीलम कुमारी वासी कोकरी कलां ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसका पति राज कुमार (35) टेंपो चलाता था। गांव में उनकी दुकान है। पति ने दुकान गांववासी गुरदीप सिंह को किराए पर दे रखी थी। दुकान के किराए और बिजली के बिल को लेकर गुरदीप सिंह के साथ राज कुमार का विवाद चल रहा था। इसी विवाद से आहत होकर शुक्रवार की रात को राज कुमार ने अपने घर में ही पंखे से फंदा लगा लिया। पुलिस ने नीलम कुमारी के बयान पर आरोपी गुरदीप सिंह समेत उसके बेटे सेवक सिंह और मलकीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है।