फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सीआईए स्टाफ ने नशीली गोलियों की खेप समेत दो दबोचे

सीआईए स्टाफ ने नशीली गोलियों की खेप समेत दो दबोचे

Wed, 12 Sep 2018 10:29 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ ने नशीली गोलियों की खेप समेत दो दबोचे
सीआईए स्टाफ ने नशीली गोलियों की खेप समेत दो दबोचे
विज्ञापन

-आरोपियों से 404 नशीली गोलियां बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने गश्त के दौरान नशे की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 404 नशीली गोलियां बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी व थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सीआईए स्टाफ के एएसआई नवीन कुमार ने बताया कि वह पुलिस फोर्स के साथ गश्त पर थे। गश्त करते हुए जब वह नई दाना मंडी के डबल रोड पर पहुंचे तो वहां पर उन्हें एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। शक के आधार पर पर रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 204 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी युवक ने अपना नाम प्रिथी सिंह उर्फ मिट्ठू निवासी मोहल्ला पंडोरी सुल्तानपुर लोधी बताया। इसी प्रकार सीआईए स्टाफ के एएसआई हरजीत सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ गांव सैदोवाल की तरफ गश्त पर थे। इस दौरान गश्त करते हुए जब वह रेलवे फाटक से थोड़ा आगे पहुंचे तो उन्हें एक युवक आता दिखाई दिया। जिसे संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा निवासी मोहल्ला पंडारी सुल्तानपुर लोधी बताया। जब उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से 200 नशीली गोलियां बरामद हुईं। इन दोनों आरोपियों ने माना कि वह नशीला गोलियों की खेप किसी को पहुंचाने जा रहे थे। थाना सिटी और थाना सदर की पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच पड़ताल का दौर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed