{"_id":"5b5757e24f1c1b3b5a8b6cb8","slug":"81532450786-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालाती से मिली हथकड़ी की तीन डुप्लीकेट चॉबी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवालाती से मिली हथकड़ी की तीन डुप्लीकेट चॉबी
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवालाती से मिली हथकड़ी की तीन डुप्लीकेट चाबी
फिरोजपुर से मानसा अदालत में पेशी को ले जाना था हवालाती योगेश को
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद हवालाती योगेश कुमार की तलाशी लेने पर उसके पास से हथकड़ी की तीन डुप्लीकेट चाबियां मिली। मंगलवार को फिरोजपुर जेल से योगेश को पेशी के लिए मानसा की अदालत में लेकर जाना था। योगेश रेप के मामले में सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद है। थाना सिटी पुलिस ने जेल अधिकारियों की शिकायत पर हवालाती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई अजमेर सिंह कर रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक हवालाती योगेश कुमार उर्फ जगी वासी मानसा सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद था। इससे पहले योगेश मानसा की जेल में था। अप्रैल में योगेश को फिरोजपुर की जेल में शिफ्ट किया गया। योगेश रेप के मामले में बंद है। मंगलवार को योगेश की मानसा की अदालत में पेशी थी। मंगलवार को जैसे ही उसे जेल से मानसा लेकर जाने की तैयारी की गई तो उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से हथकड़ी की तीन डुप्लीकेट चॉबी बरामद हुई। योगेश के पास से चाबी मिलने पर जेल के अधिकारियों में भगदड़ मच गई। योगेश से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी योजना भागने की थी। इसलिए उसने सख्त प्लास्टिक (टूथब्रश) की तीन चाबियां बनाई थी। एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि योगेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।