{"_id":"5b117d0f4f1c1b8c6e8b5c9e","slug":"81527872783-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
घर में घुस लूटपाट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
जालंधर। देहाती पुलिस ने लूटपाट के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दविंदर सिंह, परमजीत सिंह और मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो भोगपुर के गांव घुग्ग के रहने वाले हैं। जानकारी देते हुए थाना भोगपुर के प्रभारी सुरजीत सिंह ने कहा कि भोगपुर की रहने वाली 70 वर्षीय महिला सुरिंदर कौर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 30 मई को आरोपी दविंदर सिंह अपने साथियों संग घर की दीवार कूदकर अंदर दाखिल हुआ था, लेकिन उसके शोर मचाने पर सभी आरोपी दौड़ गए थे। आरोपी दविंदर उसके घर से एक छोटा पर्स उठाकर भाग गया था। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने छानबीन के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से एक हजार रुपयेे, एक पर्स और एक मोबाइल बरामद किया है।