फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पति का किया अपहरण, तीन लाख रुपये की मांगी फिरौती

पति का किया अपहरण, तीन लाख रुपये की मांगी फिरौती

Sat, 12 Aug 2017 09:47 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
पति का किया अपहरण, तीन लाख रुपये की मांगी फिरौती
अगवा कर तीन लाख रुपये की मांगी फिरौती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। जीरा के श्मशान घाट से एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता ने व्यक्ति की पत्नी से तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी है, फिरौती नहीं देने पर पति की हत्या करने की धमकी दी है। थाना जीरा पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर अपहरणकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई दविंदर कुमार ने बताया मुखो देवी पत्नी सुखदेव सिंह वासी वार्ड दो नई खुआजा हनुमानगढ़ (राजस्थान) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि छह अगस्त को वह अपने पति सुखदेव सिंह के साथ जीरा में रिश्तेदार के निधन पर अंतिम संस्कार पर आई थी। जीरा श्मशान घाट में रिश्तेदार का अंतिम संस्कार होने के बाद उसने अपने पति को श्मशान घाट में नहीं देखा। पति की काफी तलाश की और विभिन्न रिश्तेदारों के यहां टेलीफोन कर भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

मुखो देवी ने बताया कि आठ अगस्त को आरोपी मीरिया राम पुत्र गंगू राम वासी अजीत नगर तलवंडी भाई जिला फिरोजपुर के घर से उसके पति सुखदेव सिंह ने टेलीफोन कर बताया कि मीरिया ने उसे घर में बंधक बना रखा है। मीरिया ने सुखदेव को छोड़ने के लिए तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी और फिरौती नहीं देने पर सुखदेव की हत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी मीरिया राम के खिलाफ मामला दर्ज कर सुखदेव की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed