{"_id":"5c27a9d6bdec22571d7e0175","slug":"71546103254-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनसान जगह में मिली इंसानी खोपड़ी और कटी हुई टांगें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुनसान जगह में मिली इंसानी खोपड़ी और कटी हुई टांगें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनसान जगह में मिली इंसानी खोपड़ी और कटी हुई टांगें
बुरी तरह से गले हुए थे ये अंग, पुलिस कर रही मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। शनिवार को जालंधर के इकहरी पुली के पास लगती सुनसान जगह पर इंसानी खोपड़ी और कटी हुई टांगें मिलने से सनसनी फैल गई। बुरी तरह से गली हुई इन इंसानी अंगों को देखने वालों को भी होस उड़ गए थे। इसकी जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर थाना तीन की पुलिस और जीआरपी के मुलाजिम पहुंच गए।
जानकारी अनुसार इकहरी पुली के पास सुनसान प्लाट में कटा हुआ पैर कहीं पर मिला, खोपड़ी कहीं पर मिली व टांगें कहीं और मिलीं। यह व्यक्ति कौन था इसकी पहचान अभी तक नहीं होने पाई है। शव के सभी अंग कई दिन पुराने लग रहे थे और काफी गले हुए थे। पुलिस मान रही हैं कि कहीं यह इंसान ट्रेन के नीचे आकर कटकर मरा हो और लावारिस कुत्ते इसके शरीर को नोच नोच कर दूर ले गए हों। थाना तीन की पुलिस और जीआरपी पुलिस मामले की जांच में लगी है। शव के टुकड़ों को सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही होगा। पुलिस मृतक की शनाख्त करने में जुटी है।