फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   तीन साल तक महिला से करता रहा दुष्कर्म, लाखों की नकदी व 10 तोले सोना हड़पा, अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

तीन साल तक महिला से करता रहा दुष्कर्म, लाखों की नकदी व 10 तोले सोना हड़पा, अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

Sun, 02 Sep 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
तीन साल तक महिला से करता रहा दुष्कर्म, लाखों की नकदी व 10 तोले सोना हड़पा, अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल
तीन साल तक महिला से करता रहा दुराचार
विज्ञापन

लाखों की नकदी व 10 तोले सोना हड़पा
अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल
तीन आरोपियों के खिलाफ थाना ढिलवां में केस दर्ज
कपूरथला। एक महिला से दुराचार करने के साथ-साथ 14 लाख रुपये की नकदी व 10 तोले सोना हड़पने के मामले में जिला पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में छापामारी जारी है।

ढिलवा क्षेत्र से संबंधित एक महिला ने एसएसपी कपूरथला को दी अपनी शिकायत में बताया था कि हरप्रीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी हरुवाल जिला गुरदासपुर की उसके गांव में रिश्तेदारी थी। जिसके दौरान हरप्रीत सिंह की उसके परिवार के साथ जान पहचान हुई। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने करीब 3 वर्ष पहले उसे अपने जाल में फंसा लिया और डरा धमकाकर उसे दुराचार का शिकार बनाने लगे। जिस दौरान वह उसे धमकाते हुए कई दूसरे शहरों में ले गया, वहां भी उसने उसे दुराचार का शिकार बनाया। जिस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली और उसे वीडियो की आड़ में ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान आरोपी ने उससे 10 तोले सोना ले लिया, फिर विभिन्न तारीख में आरोपी उससे 11.36 लाख रुपये की रकम ले गया। आरोपी ने उसके पिता से भी 2.50 लाख रुपये की रकम ली। जब उसके पिता जिंदा थे। इस के बावजूद आरोपी उसे लगातार धमकियां देता रहा और बात न मानने पर उसका नुकसान करने की बात कहने लगा। जिस दौरान आरोपी ने जुलाई 2018 में उसके एक नजदीकी रिश्तेदार को अपने दो साथियों की मदद से पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकियां दी और उससे एक लाख रुपये की मांग की। जिस कारण उसे तंग आकर एसएसपी के समक्ष न्याय की गुहार लगानी पड़ी। जिन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी भुलत्थ दविंदर सिंह संधू को मामले की जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान आरोपी हरप्रीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह तथा उसके 2 अज्ञात साथियों के खिलाफ सभी आरोप सही पाए गए। जिसके आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना ढिलवां में मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी भुलत्थ दविंदर सिंह संधू ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफतार करने के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed