{"_id":"5c0ea0e3bdec22416f23279f","slug":"61544462563-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने की आत्महत्या
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने की आत्महत्या
मुक्तसर। जिले के गांव रामगढ़ चुंघा में कर्ज से परेशान किसान ने सोमवार को घर में पड़ी जहरीली दवा निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे गुरसारज सिंह ने बताया कि उसके पिता इकबाल सिंह (62) पुत्र बलवीर सिंह ने करीब तीन वर्ष पहले मुक्तसर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 11 लाख रुपये का कर्ज लिया था। जो अभी ब्याज समेत 13 लाख रुपये हो चुका था। पांच एकड़ से कम जमीन में खेती कर रहे वो यह कर्ज वापस नहीं लौटा पाए। जिसके बाद बैंक ने कर्ज वापस करने के लिए उन पर दबाव डालना शुरू कर दिया। मानसिक परेशानी के कारण उसके पिता ने सोमवार की सुबह घर में पड़ी कीटनाशक दवा निगल ली। जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ गई। जब परिवार को पता चला तो वह तुरंत ही उन्हें लेकर अस्पताल की ओर चले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। थाना लक्खेवाली के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने 174 की कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया है।