फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   श्रीगंगानगर टीम ने छापामारी कर डाक्टर समेत चार लोगों को काबू किया

श्रीगंगानगर टीम ने छापामारी कर डाक्टर समेत चार लोगों को काबू किया

Thu, 27 Sep 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
श्रीगंगानगर टीम ने छापामारी कर डाक्टर समेत चार लोगों को काबू किया
नर्सिंग होम में हो रहा लिंग परीक्षण, डॉक्टर समेत चार काबू
विज्ञापन

महिला डॉक्टर फरार, श्री गंगानगर से आई टीम ने की छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। क्षेत्र के प्रीत नर्सिंग होम में श्री गंगानगर से आई टीम ने छापामारी की। नर्सिंग होम में लिंग परीक्षण किया जाता था। टीम की अगुवाई डीएसपी विनोद बिश्नोई कर रहे थे। इस दौरान महिला डाक्टर फरार हो गई। उसका पति डा. अमरजीत सिंह, एक नर्स मनजीत कौर, मुखत्यार सिंह व एक और व्यक्ति को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर से रजनी नाम की महिला नर्सिंग होम में लिंग परीक्षण के लिए आई थी। इससे पहले अस्पताल के संबंधित स्टाफ व मौजूद दलालों से लगातार संपर्क में थी। श्रीगंगानगर की पुलिस द्वारा उक्त महिला व दलालों के बीच हो रही वार्ता को टेप किया जा रहा था। वीरवार को जब उक्त रजनी टेस्ट करवाने के लिए प्रीत नर्सिंग होम पर पहुंची तो कुछ देर बाद ही डीएसपी विनोद बिश्नोई की अध्यक्षता में श्रीगंगानगर की पुलिस ने रेड की। इसके बाद महिला डॉक्टर मौके से फरार हो गई। पुलिस ने उसके पति डा. अमरजीत सिंह, महिला मनजीत कौर और दो दलालों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा स्कैन करने वाली मशीन व दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। डीएसपी विनोद बिश्नोई का कहना है कि इस संबंधी कार्रवाई चल रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट पेश की जाएगी।
विज्ञापन


कैप्शन: प्रीत नर्सिंग होम पर टैस्ट करवाने के लिए आई रजनी नाम महिला, अस्पताल में महिला नर्स स्टाफ मनजीत व पुलिस अधिकारी विनोद बिशनोई दलालों को गिरफ्तार करके ले जाती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पटियाला के घलौड़ी गेट स्थित पार्क में सुबह 11 बजे शहीद भगत सिंह की याद में इंकलाबी नौजवान सभा की ओर से समागम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed