{"_id":"59c930ca4f1c1bdb538b45bb","slug":"61506357450-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग व पथराव करने वाले दोनों गुटों के बारह लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग व पथराव करने वाले दोनों गुटों के बारह लोगों पर मामला दर्ज
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरिंग व पथराव करने वाले 12 लोगों पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना मल्लांवाला के अंतर्गत पड़ते कामल वाला चौक पर दो गुटों के बीच हवाई फायरिंग और पथराव की घटना के बाद पुलिस ने 12 लोगों पर केस दर्ज किया है। एएसआई नरेंद्र सिंह के मुताबिक उन्हें किसी मुखबिर ने खबर दी थी कि कामल वाला चौक पर दो गुटों के बीच हवाई फायरिंग और पथराव चल रहा है। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो दोनों गुटों के सदस्य वहां से भाग गए थे। पुलिस ने एक गुट के पांच लोगों सोनू, साजन, अमन, गगन और मूली पर केस दर्ज किया है। इस तरह पुलिस ने दूसरे गुट के सात आरोपियों लव, बलराज, अनमोल, रणजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, बलजिंदर सिंह और सोना पर मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।