फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जाली फर्म बना लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी

जाली फर्म बना लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी

Fri, 29 Mar 2019 10:27 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
जाली फर्म बना लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी

विज्ञापन
जाली फर्म बना लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी
प्रूफ के तौर पर लिए आधार कार्डों पर खरीदे सिम और किराए पर ली दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट के थाना डिवीजन नंबर-1 पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों ने डलहौजी रोड स्थित कैपटेक सॉल्यूशन नाम से एक कंपनी खोल रखी थी। इस कंपनी के जरिये वह लोगों को ऋण दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। जांच में सामने आया है कि 12 से अधिक लोगों से ठगी की जा चुकी है। शिकायत में पीड़ित गुरमीत सिंह निवासी गांव कुंजवाली, जम्मू ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले कंपनी के प्रतिनिधि उसके संपर्क में आए। उसे कहा गया कि वह उन्हें आसानी से ऋण दिला सकते हैं। इसके लिए कंपनी के पदाधिकारियों ने उसका आधार कार्ड लिया और ऋण दिलाने के लिए प्रोसेसिंग फीस के रूप में 8800 रुपये की राशि भी ली। काफी समय तक जब दफ्तर के चक्कर काटने के बावजूद भी ऋण न मिला तो गुरमीत सिंह ने इनसे अपना आधार कार्ड तथा दी गई फीस वापिस मांगी। पहले तो यह लोग आनाकानी करते रहे लेकिन बाद में दफ्तर को ताला लगा दिया गया। पीड़ित ने बताया कि जांच में पता चला कि उनके आधार कार्ड पर इन लोगों ने अपनी फोटो लगाकर उनके आधार कार्ड का दुरुपयोग किया। उसके आधार कार्ड पर सिम ली गई थी और कंपनी दफ्तर लेने के लिए भी उसके आधार कार्ड का ही प्रयोग किया गया था। जांच अधिकारी एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच कर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed