{"_id":"5c43488ebdec2217f5587022","slug":"51547913358-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर युवक को लापता करने का आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर युवक को लापता करने का आरोप, मामला दर्ज
विज्ञापन
नौकरी करने आगरा गया युवक लापता
पिता की शिकायत पर पुलिस ने 3 के खिलाफ केस दर्ज कर एक को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का। नौकरी के लिए एक युवक को आगरा ले जाकर उसे गायब करने का मामला सामने आया है। थाना अरनीवाला पुलिस ने गायब हुए युवक के पिता के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में दशमेश नगर अरनीवाला निवासी श्रवण सिंह ने बताया कि गांव का ही निवासी शीला, मडू छाबड़ा, अंकुश उसके घर आए और कहा कि वह आगरा में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वह उसके बेटे मलकीत सिंह को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलवा देंगे। इसके लिए उन्होंने 15 से 20 हजार रुपये और अपने सारे पहचान पत्र एकत्रित करने को कहा।
श्रवण सिंह ने बताया कि उन्होंने 16 हजार रुपये मलकीत सिंह को दिए। एक जनवरी को शीला, मडू छाबड़ा उसके बेटे को लेकर आगरा चले गए। दूसरे दिन उन्होंने मलकीत सिंह से बात करनी चाही। आरोपियों ने बेटे मलकीत सिंह से उसने बात नहीं करवाई। इसके बाद आरोपियों और मलकीत सिंह का फोन बंद आने लगा। इस संबंधी उसने थाना अरनीवाला को शिकायत की। पिता श्रवण सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अब शीला, अंकुश व मडू छाबड़ा के मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मडू छाबड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना आरोपी मडू छाबड़ा से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।