फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   शिवेन होटल का मालिक सोमवार रात से लापता

शिवेन होटल का मालिक सोमवार रात से लापता

Tue, 11 Dec 2018 10:34 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
शिवेन होटल का मालिक सोमवार रात से लापता
शिवेन होटल का मालिक लापता
विज्ञापन

सोमवार रात वैगनार कार लेकर होटल से घर के लिए निकला था
व्यापार में घाटे को माना जा रहा लापता होने की वजह: डीएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। होटल शिवेन का मालिक सोमवार की रात नौ बजे से लापता है। 20 घंटे बीत जाने के बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। थाना सिटी की पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जालंधर रोड स्थित होटल शिवेन के मालिक 60 वर्षीय अशोक कुमार पसरीचा सोमवार की रात नौ बजे अपनी वैगनार कार में सवार होकर होटल से अपने घर शेखूपुर के लिए निकले थे। वह घर नहीं पहुंचे। देर रात तक घर न पहुंचने पर पारिवारिक सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। जब उनका कहीं कोई पता नहीं चला तो देर रात एक बजे थाना सिटी की पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद से थाना सिटी की पुलिस की ओर से तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अशोक कुमार पसरीचा के रिश्तेदार साजन गरोवर ने बताया कि ढिलवां और लुधियाना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी पर उनके गुजरने के बारे में पूछताछ की जा चुकी है। वह दोनों टोल प्लाजा से नहीं गुजरे हैं। डीएसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच मामला होटल व्यवसाय में घाटा पड़ने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। कहीं इसी वजह से अशोक कुमार पसरीचा अपनी गाड़ी लेकर कहीं दूर न निकल गए हों। बाकी हकीकत का पता तो उसेके मिलने के बाद ही लगेगा। उनका मोबाइल भी होटल से मिला है। मोबाइल भी साथ होता तो लोकेशन ट्रेस करके उनका पता लगाया जा सकता था। फिलहाल पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed