{"_id":"5caa2b13bdec2214065a64d9","slug":"41554656019-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी रिकार्ड से छेड़छाड़ के आरोप में सेवामुक्त प्रिंसिपल नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी रिकार्ड से छेड़छाड़ के आरोप में सेवामुक्त प्रिंसिपल नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी रिकार्ड से छेड़छाड़ के आरोप में सेवामुक्त प्रिंसिपल नामजद
छुट्टी के दिनों में भी सरकारी खजाने से पैसे वसूलने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। सरकारी प्राइमरी स्कूल डगरू की पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी मोगा की ओर से 7 दिसंबर 2017 को एसएसपी को लिखित शिकायत दी गई थी कि पुष्पा देवी वासी गोबिंदगढ़ बस्ती मोगा जो सरकारी प्राइमरी स्कूल डगरू की प्रिंसिपल रही हैं ने सरकारी रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ कर छुट्टी वाले दिनों में भी सरकारी खजाने से पैसे वसूल किए हैं। पुलिस विभाग में अफसरों के तबादले होने के कारण उक्त शिकायत की जांच लंबी चली। जांच के दौरान आरोपी पुष्पा देवी की हैंडराइटिंग सरकारी दस्तावेज में हुई छेड़छाड़ से मिलने पर पुलिस ने पुष्पा देवी की हैंडराइटिंग मोहाली फॉरेंसिक लैब से चेक करवाई। इस पर हेंडराइटिंग मैच होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए डीए लीगल से राय मांग ली। डीए लीगल की राय आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने समेत सरकारी रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी का कहना है कि फिलहाल कितने की धोखाधड़ी हुई है इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। मामले की जांच के दौरान ही आरोपी महिला ने एसएसपी के पास लिखित गुजारिश कर कहा था उसके खिलाफ की गई शिकायत को रद्द किया जाए क्योंकि उसपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। इसके बाद एसएसपी ने मामले की जांच गंभीरता से करवाई तो डीएसपी एच की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी का कहना है कि फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है।