फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, मामला दर्ज

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, मामला दर्ज

Fri, 29 Mar 2019 10:02 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, मामला दर्ज
प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, मामला दर्ज
विज्ञापन

फाजिल्का। गांव हस्ता कलां में अपने प्रेमी के साथ मिलकर महिला द्वारा अपने पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस गांव हस्ता कलां पहुंची और मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक छिंदरपाल सिंह के पिता कश्मीर सिंह ने बताया कि मजदूरी करने वाला छिंदपाल सिंह और उसकी पत्नी वीरो बाई उनसे अलग गांव में ही कुछ दूरी पर रहते थे। कश्मीर सिंह के अनुसार छिंदरपाल सिंह ने उसे बताया था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन उसने कहा कि वह खुद वीरो बाई को समझा लेगा। वीरवार रात वीरो बाई ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर छिंदरपाल की हत्या कर दी। इसके बाद वीरो बाई ने बताया कि उसके पति की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। सुबह उन्होंने छिंदरपाल के गले पर बने रस्सी के निशानों को देखा तो उन्हें आशंका हुई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक के पिता के बयान पर छिंदरपाल सिंह की पत्नी वीरो बाई व उसके प्रेमी गुरजंट सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed