फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बेटे ने गंडासा मार बाप को किया गंभीर जख्मी

बेटे ने गंडासा मार बाप को किया गंभीर जख्मी

Wed, 09 May 2018 10:00 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
बेटे ने गंडासा मार बाप को किया गंभीर जख्मी
नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने किया बाप पर हमला
विज्ञापन

गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया दाखिल, बेटे पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
मक्खू के वार्ड नंबर-एक में नशे के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने पिता पर गंडासे से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। उसे मक्खू के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना मक्खू पुलिस ने बुधवार को आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

अस्पताल में दाखिल जसवंत सिंह (60) वासी वार्ड नंबर-एक, श्मशानघाट के नजदीक ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका बेटा परमजीत सिंह नशे करने का आदी है और बुरी संगत में फंसा हुआ है। परमजीत उससे पैसों की मांग कर रहा था जो उसने देने से इंकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर परमजीत ने गंडासे से उसपर कई वारकर जख्मी कर दिया। गंडासे के वार से बेहोश होकर जसवंत सिंह जमीन पर गिर गया और खून से लथपथ हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने जसवंत सिंह को जख्मी हालत में मक्खू के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। मामले की जांच-पड़ताल एएसआई जोगराज सिंह कर रहे हैं। थाना मक्खू पुलिस ने जसवंत सिंह के बयान पर आरोपी बेटे परमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed