फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बैंक कैशवैन लूटकांड का मुख्य आरोपी साथी समेत गिरफ्तार

बैंक कैशवैन लूटकांड का मुख्य आरोपी साथी समेत गिरफ्तार

Mon, 20 Nov 2017 10:32 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
बैंक कैशवैन लूटकांड का मुख्य आरोपी साथी समेत गिरफ्तार
पुलिस ने दबोचा कैश वैन लूट का मुख्य आरोपी
विज्ञापन

11 लाख की नकदी, पिस्टल और 21 कारतूस किए गए बरामद
आरोपी पर थाना भुलत्थ में दर्ज है हत्या का केस
कपूरथला।
थाना भोगपुर में बैंक कैशवैन लूटने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को कपूरथला पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कैश वैन से लूटे 10 लाख 80 हजार रुपये कैश, 12 बोर की देसी पिस्तौल, 21 कारतूस और एक बाइक भी बरामद की है।
एसएसपी संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने गुप्त सूचना पर गांव बहुई, सुभानपुर रोड पर थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ सरबजीत सिंह के साथ नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस पार्टी ने देखा कि एक बाइक पर कैशवैन लूट कांड का एक आरोपी गुरप्रीत सिंह गोपी निवासी गांव कमरावा थाना भुलत्थ, कुलदीप उर्फ योद्धा निवासी गांव बूसोवाल थाना कबीरपुर के साथ होंडा टिवस्टर बाइक की टंकी पर एक किट बैग रखकर आ रहा है। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया और हिरासत में लेकर पूछताछ की। तलाशी के दौरान 200 नशीले कैप्सूल, कैश वैन से लूटे हुए 10 लाख 80 हजार रुपये, 12 बोर की देसी पिस्तौल और इसकी 21 गोलियां व बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन

एसएसपी संदीप शर्मा ने दावा किया कि प्राथमिक पूछताछ में गोपी ने यह स्वीकार किया कि उसने सतिंदरपाल उर्फ हैप्पी, सुखपिंदर पाल उर्फ निम्मा दोनों निवासी थाना क्षेत्र सुभानपुर, जसकरण सिंह उर्फ बाऊ निवासी हरचोवाल, सुखदेव सिंह उर्फ सोनू निवासी थाना भुलत्थ, हरदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी लखण कलां और रणजीत सिंह के साथ मिलकर कैश वैन लूटी थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गैंग बनाकर नशीले पदार्थों का धंधा भी करते हैं। वहीं गोपी थाना भुलत्थ की पुलिस के लिए हत्या के एक मामले में 10 नवंबर 2017 से वांछित था। गोपी ने अपने साथियों के साथ बाबा बालक नाथ डेरा बड़चुई के संचालक बाबा प्रीतम सिंह की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed