{"_id":"720ec3b83d33a3180ad0354f385bdcf0","slug":"35-rupees-kid-beaten-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 रुपये के लिए मासूम को पीटा था, केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
35 रुपये के लिए मासूम को पीटा था, केस
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
Updated Fri, 12 Jun 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
35 रुपये चुराने का आरोप लगाकर 11 वर्षीय मासूम की पिटाई करने के आरोपी
विज्ञापन
मकान मालिक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं बच्चा अब भी
जालंधर के छाबड़ा अस्पताल में वेंटिलेटर पर है।
कपूरथला-जालंधर रोड पर अर्बन अस्टेट के सामने स्थित प्रापर्टी डीलर सुमित शर्मा की कोठी में चौकीदार संजय दास अपनी पत्नी संगीता, 11 वर्षीय बेटे कृष्णा और बेटियों के साथ रह रहा था। नौ जून को सुमित शर्मा ने 11 वर्षीय मासूम कृष्णा पर 35 रुपये चुराने का आरोप लगाकर उसे पीटा। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। कृष्णा की मां संगीता का आरोप है कि सुमित शर्मा उसके बेटे की जान लेने पर तुला हुआ है।
जांच अधिकारी एएसआई छिंदरपाल ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं। थाना सिटी के एसएचओ अश्विनी कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आरोपी सुमित शर्मा के खिलाफ धारा-323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बच्चा अभी वेंटिलेटर पर है। उसके बयान लेने के बाद ही आगे जांच बढ़ाई जा सकेगी। कृष्णा के चाचा विश्वनाथ ने कहा कि कृष्णा ने हाथ-पांव हिलाने शुरू कर दिए हैं। छाबड़ा अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. आरपीएस छाबड़ा ने कहा कि पहले से बच्चे की हालत में सुधार है, लेकिन स्थिति अभी सीरियस है। शनिवार तक बच्चे की हालत पर नजर रखी जा रही है। उसके बाद ही सही स्थिति का आकलन किया जा सकेगा।