{"_id":"5c8bd6a0bdec221469615b55","slug":"31552668320-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर से एनआरआई महिला हुई अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर से एनआरआई महिला हुई अगवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरआई महिला को घर के बाहर से उठाया
पुलिस ने अज्ञात अपहरणकर्ताओं पर किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना आरिफेके के अंतर्गत गांव बग्गेके पिपल में आस्ट्रेलिया से पति से फोन पर बात करते हुए एनआरआई महिला घर से बाहर निकली कि अचानक लापता हो गई। महिला के पिता के बयान पर पुलिस ने शुक्रवार अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एनआरआई महिला रवनीत कौर के पिता हरविंदर सिंह निवासी गांव बग्गेके पिपल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बेटी 29 वर्षीय रवनीत कौर की शादी सेक्टर 47 डी, चंडीगढ़ निवासी जसप्रीत सिंह के साथ हुई है। जसप्रीत पिछले कई वर्षों से आस्ट्रेलिया में ही रहता है। चौदह दिन पहले रवनीत कौर चंडीगढ़ से उनके पास आई थी। वीरवार की शाम जसप्रीत का आस्ट्रेलिया से फोन आयाष। मोबाइल पर बात हुए रवनीत घर के बाहर निकल गई। इसके बाद से वह लापता है, उन्हें आशंका है कि किसी ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है।
हरविंदर ने बताया कि किसी ने फिरौती के लिए संपर्क नहीं किया गहै। वह भी अपने स्तर पर बेटी की खोजबीन कर रहे है, परंतु उसका कोई कहीं सुराग नहीं लग रहा है। उन्होंने बताया कि रवनीत कौर को चार साल की बेटी भी है, जिसका नाम नवसीरत है, जो कि इस समय उनके पास है। उन्होंने बताया कि उनका दामाद आस्ट्रेलिया में पीआर है। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर रवनीत कौर की तलाश की जा रही है।