फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ट्रांस्पोर्ट कंपनी की 1 हजार से अधिक पेटी सेब लेकर ट्रक ड्राइवर फरार, मामला दर्ज

ट्रांस्पोर्ट कंपनी की 1 हजार से अधिक पेटी सेब लेकर ट्रक ड्राइवर फरार, मामला दर्ज

Tue, 12 Mar 2019 09:50 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Mar 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
ट्रांस्पोर्ट कंपनी की 1 हजार से अधिक पेटी सेब लेकर ट्रक ड्राइवर फरार, मामला दर्ज
ट्रांसपोर्ट कंपनी का एक हजार पेटी सेब लेकर ड्राइवर फरार
विज्ञापन

मामला दर्ज, गलत नंबर और पहचान बताकर की धोखाधड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना सुजानपुर की पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अज्ञात ट्रक ड्राइवर पर आरोप है कि उसने जीटी रोड सरना स्थित कोलकाता सुपर ट्रांसपोर्ट कंपनी के साथ धोखा कर एक हजार से अधिक सेब की पेटियां गायब कर लीं। ड्राइवर ने अपना और मालिक का गलत मोबाइल नंबर देकर ठगी को अंजाम दिया।

शिकायतकर्ता कोलकाता सुपर ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक हरजिन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 फरवरी को उनका पड़ोसी ट्रांसपोर्टर रणजीत सिंह उनके पास किसी ट्रक ड्राइवर को लाया गया। उक्त ड्राइवर उत्तर प्रदेश साइड का माल लेकर जाना चाहता है अगर आपके पास कोई माल है तो लदवा दो। हरजिन्द्र ने ड्राइवर से उसका मोबाइल नंबर पूछा तो उसने 8747850106 बताया। ट्रक मालिक के बारे पूछा तो उसने बठिंडा के मेनुआना निवासी हरदीप सिंह का नाम बताया। उसके बाद हरदीप सिंह के मोबाइल नंबर 95360-55376 पर बात करवाई। ट्रक मालिक ने कहा कि ड्राइवर से आरसी की कॉपी लेकर माल लदवा दिया जाए। इस पर 22 फरवरी शाम साढ़े 5 बजे उक्त ट्रक को सुजानपुर पुल नंबर 4 स्थित अमन कोल्ड स्टोर ले जाया गया। उसमें सेब की 856 पेटी और 209 डिब्बे महाराष्ट्र ट्रेडिंग कंपनी कानपुर, यूपी भेजने के लिए लोड करवा दिए। 23 और 24 फरवरी को हरजिन्द्र ने ट्रक ड्राइवर को फोन किया तो उसने कहा कि वह रास्ते में है। 25 फरवरी को ट्रक ड्राइवर और मालिक दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। वहीं कानपुर के व्यापारी का फोन आया कि माल कंपनी में नहीं पहुंचा। इसके बाद से लगातार ट्रक की तलाश की पर कोई पता नहीं चला। वहीं एसएचओ दलविन्द्र शर्मा ने बताया कि अज्ञात ट्रक ड्राइवर पर मामला दर्ज किया गया है। तफ्तीश जारी है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed