{"_id":"5bf97b76bdec22417c728499","slug":"31543076726-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस क्वाटरों में मिली होमगार्ड की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस क्वाटरों में मिली होमगार्ड की लाश
Updated Sat, 24 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस क्वार्टरों में मिला होमगार्ड का शव
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। शहर के थाना डिवीजन नंबर दो के क्वार्टरों में शनिवार सुबह होमगार्ड का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक होमगार्ड की पहचान सतपाल निवासी जम्मू के तौर पर हुई है जो यहां होमगार्ड की ड्यूटी कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में भिजवा दिया। एएसआई बलविंद्र सिंह ने कहा कि होमगार्ड में तैनात सतपाल की ड्यूटी यहीं पर थी। वह शुक्रवार रात को थाना डिवीजन नंबर दो में बने क्वार्टर के कमरे में ही था लेकिन शनिवार सुबह जब ड्यूटी पर नहीं आया तो पता लगा कि उसकी मौत हो गई है। उसका शव कमरे के बेड पर ही पड़ा हुआ है। उसकी नाक से मामूली सा खून निकल रहा था। मौत के कारण का अभी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।