फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जमीनी जाली दस्तावेज तैयार कर बैंक से लिया छह लाख का कर्ज

जमीनी जाली दस्तावेज तैयार कर बैंक से लिया छह लाख का कर्ज

Wed, 07 Mar 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
जमीनी जाली दस्तावेज तैयार कर बैंक से लिया छह लाख का कर्ज
जमीन के जाली दस्तावेज तैयार कर लिया 4 लाख का कर्ज
विज्ञापन

पुलिस ने पटवारी और नंबरदार समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना सिटी पुलिस ने जमीनी जाली दस्तावेज तैयार कर स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से छह लाख रुपये का कर्ज लेने और उसे वापस नहीं लौटाने के आरोप में पटवारी व नंबरदार समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।

स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के चीफ मैनेजर सुनील कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बलकार सिंह ने जमीन के जाली दस्तावेज तैयार कर उनके बैंक से छह लाख रुपये का कर्ज लिया था। बलकार ने बैंक की कुछ किश्तें वापस लौटाई थी बाकी पैसा बैंक को नहीं दिया। बैंक ने बलकार से तीन लाख आठ हजार 831 रुपये लेने हैं। बलकार की किश्तें भी बैंक में नहीं पहुंच रही थी। बैंक ने अपने स्तर पर जांच-पड़ताल शुरू की तो पता चला कि जिस जमीन के दस्तावेजों के आधार पर बलकार ने बैंक से कर्ज लिया था वह उसके नाम पर नहीं है। इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल में पाया कि बलकार के जमीनी जाली दस्तावेज तैयार करने में गांव करी कलां के पटवारी जसविंदर सिंह और गांव कड़मा के नंबरदार बूटा सिंह का हाथ है। पुलिस ने बुधवार को बलकार सिंह, पटवारी जसविंदर सिंह, नंबरदार बूटा सिंह व गांव नवां किला निवासी मुख्तियार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पूरे मामले की तहकीकात सब-इंस्पेक्टर टरशिमला रानी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed