फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   फगवाड़ा के गांव नंगल मझ्झा में किया प्रवासी श्रमिक ने साथी का कत्ल कर लाश घसीट कर खेतो में फैंकी,कातिल खून आलूदा कपड़े बदल कर प

फगवाड़ा के गांव नंगल मझ्झा में किया प्रवासी श्रमिक ने साथी का कत्ल कर लाश घसीट कर खेतो में फैंकी,कातिल खून आलूदा कपड़े बदल कर प

Wed, 21 Feb 2018 07:08 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
फगवाड़ा के गांव नंगल मझ्झा  में किया प्रवासी श्रमिक ने साथी का कत्ल कर लाश घसीट कर खेतो में फैंकी,कातिल खून आलूदा कपड़े बदल कर प
प्रवासी श्रमिक ने साथी का कत्ल कर खेतों में फेंका शव
विज्ञापन

जिसने दिलाया काम, उसी का किया कत्ल, आरोपी की पहचान तक नहीं कर पाई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा।
21 फरवरी-फगवाड़ा के गांव नंगल मज्झा में एक प्रवासी श्रमिक ने अपने साथी की मंगलवार रात हत्या कर लाश खेतों में फेंक दी। आरोपी कुछ दिन पहले ही परिवार समेत आया था, कत्ल के बाद खून से सने कपड़े खेतों में फेंककर खुद्द परिवार समेत मौके से फरार हो गया। खेतों में लाश मिलने की सूचना पर एसपी फगवाड़ा परमिंदर सिंह भंडाल पुलिस फोर्स समेत पहुंचे। पुलिस ने फरार श्रमिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान विश्राम समध उर्फ विजय पुत्र निर्मल समध वासी गांव सेमरिया झारखंड हाल वासी नंगल मज्झा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विजय समध गांव के एक किसान के पास पिछले 6/7 साल से काम करता था। उसने एक अन्य प्रवासी श्रमिक जो कुछ दिन पहले पत्नी व बेटी के साथ गांव में आया था, को एक अन्य किसान के पास काम पर लगाया और रहने के लिए जगह मुहैया कराई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को रात विजय समध साथी श्रमिक के साथ एक कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। न जाने किस बात पर दोनों का झगड़ा हो गया। जिस पर ईंट व तेजधार हथियार से विजय समध का कत्ल कर दिया। आरोपी ने लाश घसीटकर पास ही खेतों में फेंक दी। कत्ल के समय पहने कपड़े से खून से सन गए थो को कातिल ने खेतों में ही फेंक दिया तथा खुद कपड़े बदल कर परिवार के साथ फरार हो गया। पुलिस को लाश खेतों में पड़े होने की सूचना बुधवार को सुबह किसी गांव वासी ने दी। जिस पर सदर थाना प्रभारी इंसपेक्टर लखबीर सिंह,चहेड़ू चौकी प्रभारी एसआई बलजिंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी भंडाल ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी हासिल की। एसपी भंडाल ने बताया कि फरार श्रमिक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


फोटो 21केपीटीपीपीएचजी01
फगवाड़ा सदर पुलिस मौके पर लाश की जांच करते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed