{"_id":"5a199deb4f1c1ba7678bdbf9","slug":"31511628267-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के 36 बोतलो समेत एक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के 36 बोतलो समेत एक काबू
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
36 बोतल शराब समेत एक काबू
फगवाड़ा। फगवाड़ा सीआईए स्टाफ ने बाबा गदिया क्षेत्र में एक शराब तस्कर को एक्टिवा पर 36 बोतल शराब समेत काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया है। एसपी फगवाड़ा परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि सीआईए स्टाफ के एएसआई परमजीत सिंह पुलिस पार्टी समेत आपराधिक तत्वों की तलाश में बाबा गदिया से सब्जी मंडी की तरफ जा रहे थे। पुलिस पार्टी बाबा गदिया स्टेडियम से पीछे ही थी कि मंडी के तरफ से एक सफेद एक्टिवा पर एक युवक आता दिखाई दिया। जो पुलिस को देख कर स्टेडियम के साथ जाती सड़क की तरफ मुड़ने लगा। जिसे काबू कर लिया गया। उसने अपना नाम राकेश कुमार पुत्र कुंदन लाल वासी गली नंबर 5 खालसा एंकलेव फगवाड़ा बताया। पुलिस पार्टी ने उसके पास से 36 बोतलें फर्स्ट च्वाइस की बरामद की। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत सिटी थाना में मामला दर्ज किया गया।