फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नकली कीटनाशक दवाई बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

नकली कीटनाशक दवाई बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Tue, 18 Jul 2017 09:59 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
नकली कीटनाशक दवाई बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश
नकली कीटनाशक समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन

फिरोजपुर। मक्खू के कृषि विकास अधिकारी की सूचना के तहत पुलिस ने नकली कीटनाशक दवाएं बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है । पुलिस ने सोमवार की शाम इलाके की बंगाली वाला पुल पर नाकाबंदी करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को ब्लैरो कार के साथ काबू किया है। पुलिस ने डेढ़ हजार किलोग्राम नकली दवाएं भी बरामद की है। पुलिस गिरोह सदस्यों पर कई धाराओं में केस दर्ज कर पूछताछ कर रही है। आरोपियों का संबंध बठिंडा के अलावा तरनतारन जिले से है ।

पुलिस अधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्यों की पहचान मक्खन सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी रमामंडी (बठिंडा), कुलवंत सिंह व परमजीत सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी ज्योति शाह वाला थाना सदर पट्टी (तरनतारन) व बलजीत सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी नोने थाना सदर तरनतारन के रूप में हुई है । पुलिस को कृषि विकास अफसर मक्खू पलविंदर सिंह ने सूचना दी थी कि नकली दवा बेचने वाला गिरोह मक्खू एरिया में घूम रहा है । ब्लैरो कार में सवार गिरोह सदस्य किसानों को गुमराह कर उन्हें सस्ते दाम पर नकली दवा बेचने का धंधा कर रहे है । इस पर पुलिस ने बिना मौका गंवाए बंगाली वाला पुल पर नाकाबंदी कर दी। इस दौरान बोलैरो चालक को रुकने का इशारा किया गया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो नकली दवाए बरामद हुई । पुलिस ने दवाएं जब्त कर गिरोह के चारों सदस्यों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed