फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   भाजपा के पूर्व विधायक नन्नु का मुद्दा शिअद प्रत्याशी सुखबीर के लिए बना मुसीबत

भाजपा के पूर्व विधायक नन्नु का मुद्दा शिअद प्रत्याशी सुखबीर के लिए बना मुसीबत

Tue, 30 Apr 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व विधायक नन्नु का मुद्दा शिअद प्रत्याशी सुखबीर के लिए बना मुसीबत
फिरोजपुर। गांव अक्कूवाला से लापता नवविवाहिता के मामले में नामजद भाजपा के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू का मामला गर्माता जा रहा है। यह फिरोजपुर संसदीय हलके से चुनाव लड़ रहे शिअद (ब) के अध्यक्ष व प्रत्याशी सुखबीर बादल के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। नन्नू के सुखबीर से अच्छे संबंध थे और रविवार को सीमांत गांव गट्टी राजोके में नन्नू ने सुखबीर के लिए जनसभा का बंदोबस्त किया था। सभा में नन्नू के बैनर लगे थे। मंगलवार को पीड़ित परिवार और कुछ कांग्रेसियों ने नन्नू के घर के बाहर नारेबाजी की। उसकी तस्वीर पर चप्पलों का हार पहनाकर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

फिरोजपुर में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेसियों को भाजपा के पूर्व विधायक नन्नू का मुद्दा बहुत रास आ गया है। नन्नू के निवास स्थान के मुख्य गेट को ताला लगाने आए पीड़ित परिवार के साथ कई कांग्रेसी भी थे। उन्होंने मौके पर अकाली दल और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा के कुछ नेताओं ने कहा कि ऐसे मौके पर नन्नू का एक नवविवाहिता के साथ गायब होना लोकसभा चुनाव में शिअद प्रत्याशी सुखबीर बादल के चुनाव पर बहुत बुरा असर डालेगा। कांग्रेसी इसका पूरा फायदा उठा रहे हैं। यही नहीं कांग्रेसी नन्नू के पिछले मुद्दे भी लोगों को बता रहे हैं। इसके कारण नन्नू के परिवार में विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

नवविवाहिता के पति सतनाम सिंह ने कहा कि पुलिस की तफ्तीश में उनकी पत्नी को गायब करने में नन्नू का हाथ बताया जा रहा है। इस कारण परिवार समेत वह नन्नू के निवास स्थान पर नारेबाजी करने के अलावा कोठी को ताला लगाने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed