फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ाइक सवार फाइनांसर को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाया

ाइक सवार फाइनांसर को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाया

Mon, 15 Apr 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
ाइक सवार फाइनांसर को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाया
बाइक सवार फाइनेंसर को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया
विज्ञापन

गांव नंगल नारायगढ़ के पास हुई घटना, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस
मृतक के पिता सीआईडी से सब-इंस्पेक्टर के पद से 15 दिन पहले हुए सेवामुक्त
पैसों के लेन-देन को लेकर हत्या किए जाने के एंगल से जांच आगे बढ़ा रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। नकोदर रोड पर गांव नंगल नारायणगढ़ के समीप बाइक सवार युवा फाइनेसर को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया गया। घटनास्थल पर युवक के झुलसे होने के साथथ बाइक भी जला हुआ पाया गया है। रविवार की रात दस बजे राहगीरे 80 प्रतिशत झुलसे युवक को सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे जालंधर रेफर कर दिया। वहां सुबह करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस पैसों के लेनदेन को लेकर जांच को आगे बढ़ा रही है। मृतक के पिता 15 दिन पहले ही सीआईडी से सबइंस्पेक्टर के पद से सेवामुक्त हुए है। थाना सदर की पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सीआईडी से सेवामुक्त सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार निवासी बाबा दीप सिंह नगर, गली नंबर 6 ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बड़ा बेटा 31 वर्षीय विशाल शर्मा फाइनेंस का काम करता था। उनका छोटा बेटा सचिन शर्मा अभी पढ़ाई कर रहा है। रविवार की शाम करीब पांच बजे विशाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर रोजाना की तरफ पैसों की उगाही के लिए निकला। रात करीब 8:40 बजे फोन करके बताया कि वह 20-25 मिनट देरी से घर आएगा। काफी देर बाद जब वह घर नहीं आया तो उन्होंने साढ़े नौ बजे विशाल के मोबाइल फोन किया तो उसका नॉट रिचेबल आया। फिर करीब दस बजे उन्हें पता लगा कि विशाल को आग से झुलसने के कारण सिविल अस्पताल कपूरथला दाखिल करवाया गया। वह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुका था। सिविल अस्पताल प्रबंधन ने उसे जालंधर रेफर कर दिया। वह उसे तुरंत जालंधर के निजी अस्पताल ले गए। वहां सुबह करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उसके बेटे को नकोदर रोड पर गांव नंगल नारायणगढ़ बिजली घर के पास अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया है। राहगीरों ने उसे देर रात सिविल अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस को मौके से विशाल की मोटरसाइकिल भी जली हालत में मिली है। डीएसपी सब-डिवीजन हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed