फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   वीसी के जरिए जगतार सिंह जग्गी जौहल की अदालत में पेशी

वीसी के जरिए जगतार सिंह जग्गी जौहल की अदालत में पेशी

Mon, 07 Jan 2019 10:23 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
वीसी के जरिए जगतार सिंह जग्गी जौहल की अदालत में पेशी
वीसी के जरिए जगतार सिंह जग्गी जौहल की अदालत में पेशी
विज्ञापन

अगली सुनवाई के लिए अदालत ने तय की 21 जनवरी
अदालत में पेश न होने पर डीएसपी के खिलाफ वारंट जारी
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। हिंदू नेताओं की टारगेट कीलिंग मामले में नामजद ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जग्गी जौहल को सोमवार के दिन वीडियो काफ्रेंसिग के जरिए जज चरनजीत अरोड़ा की अदालत में पेश किया गया। इस दौरान मामले में पेश न होने पर अदालत ने पूर्व डीएसपी एच बलविंदर सिंह को अदालत ने वारंट जारी कर दिए हैं। बातचीत के दौरान जग्गी जौहल के वकील जसपाल सिंह ने बताया कि उक्त मामले में अदालत ने सोमवार को दो पुलिस मुलाजिमों के बयान दर्ज किए हैं। गौर रहे कि पंजाब में हिंदू नेताओं की टारगेट कीलिंग मामले में पुलिस ने चार नवंबर 2017 को ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जग्गी जौहल को गिरफ्तार किया था। आरोपी जग्गी जौहल पंजाब में शादी करवाने के लिए विदेश से आया था। जग्गी पर आरोप था कि हिंदू नेताओं की हत्याओं में आरोपी ने हत्यारों को फंड मुहैया करवाने का रोल अदा किया और साथ ही दावा किया गया था कि जग्गी जौहल केएलएफ (खालिस्तान लिबरेश्न फोर्स) का सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed